वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में कानपुर के ओम प्रकाश श्रीवास्तव होंगे शामिल, करेंगे काव्य पाठ

कानपुर(उ.प्र.): जिले के युवा साहित्यकार/चिंतक/कवि श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ‘ओम’ लगातार 150 घंटे से अधिक चलने वाले वर्चुअल काव्य सम्मेलन में शामिल होकर काव्य पाठ कर जिले को गौरवांवित करेंगे। ध्यान देने योग्य यह भी है कि साहित्यिक संस्था ‘बुलंदी:साहित्य ए कलम’ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया जायेगा।
11 जुलाई से 16 जुलाई तक विश्व के सबसे लम्बे अंतराल तक चलने वाले इस महा कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी 600 से अधिक कवि/ कवयित्रियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।जिनमें बेल्जियम, कनाडा, अमेरिका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, जर्मनी, सऊदी अरब, मलेशिया, मारीशस, केलोफोर्निया आदि शामिल हैं।
संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष आ. बादल बाजपुरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आ. राकेश शर्मा ने श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव को ओम निमंत्रण पत्र भेजकर इस महा कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
ज्ञातव्य है कि पेशे से शिक्षक श्री श्रीवास्तव साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच उत्तरी भारत इकाई के अध्यक्ष/क्रांतिवीर मंच के उपाध्यक्ष/प्रभु पग धूल पटल महोबा के उपाध्यक्ष/शारदे काव्य संगम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं।
श्री श्रीवास्तव को माता सरस्वती के आशीष से विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से लगभग 375 ई सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगातार उनकी रचनाओं व लेखों का प्रकाशन होता रहता है। उनका मानना है कि हर वरिष्ठ कलमकार की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि वह नवोदित कलमकारों की हौसला अफजाई और मार्गदर्शन करता रहे,जिससे उनकी वास्तविक क्षमता और उनके श्रेष्ठतम सृजन को प्रकाश मिलता रहे।गोण्डा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुधीर श्रीवास्तव का समय समय पर मार्गदर्शन व सहयोग सराहनीय है।
महा कवि सम्मेलन में निमंत्रित किए जाने पर जिले ही नहीं मंडल के साहित्यकारों, पत्रकारों,बुद्धिजीवियों ,साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ,शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के अलावा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों,मित्रों,शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।श्री श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का अभिनन्दन किया।