उत्तराखंड
रेखा सिंह पार्षद की माता श्रीमती सरोजनी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर साड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है

लखनऊ पारा में आज बृहस्पतिवार को आलम नगर वार्ड के पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह एवं श्रीमती रेखा सिंह पार्षद की माता श्रीमती सरोजनी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर बालाजी मैरिज हॉल में साड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया ,कार्यक्रम में महिलाओं एवं डॉक्टरों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया ,जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह , नीरज सिंह युवा नेता भाजपा , विधायक प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव , नगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी , मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl माननीय डॉ . दिनेश शर्मा जी ने कहा कि अपने माता पिता की सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहना चाहिएll